Monday, September 20, 2021

आज सुबह 11 बजे चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए चीफ़ मिनिस्टर के तौर पर लेंगे शपथ l

आज सुबह 11 बजे चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए चीफ़ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेंगे।यह कुर्सी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।गवर्नर बीएल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएँगे।नए CM चरणजीत सिंह चन्नी  के साथ दो डेप्युटी सीएम भी शपथ ले सकते हैं।चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री थे। इससे पहले वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में 16 मार्च 2017 को 47 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। चमकौर साहिब सीट से चन्नी तीसरी बार विधायक हैं।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम त...