जोमैटो अब अपनी फ़ूड डिलीवरी सर्विस को और तेज़ करने जा रही है, ऐसा हमारा नहीं कंपनी के फॉउंडर दीपिंदर गोयल का कहना है l अब जोमैटो सिर्फ 10 मिनट में आपके पास खाना पहुंचाएगी। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है।दीपिंदर गोयल ने ब्लॉग पर लिखा- हमें इनोवेशन करना है।गोयल के अनुसार:- "मुझे लगने लगा था कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत ही धीमा है। यह जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा। अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई ये काम करेगा। टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है इनोवेशन करना और आगे बढ़ना है। इसलिए अब हम अपने 10 मिनट फूड डिलीवरी ऑफर- जोमैटो इंस्टा के साथ आए हैं।" हालांकि, कंपनी के इस कदम को लेकर कई विवाद भी शुरू हो गए हैं। लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि यह बिल्कुल बेतुकी सर्विस है। इससे डिलीवरी करने वालों पर बेकार का दबाव बढ़ेगा।
जोमैटो की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस पर लोगों के रिएक्शंस
डिलीवरी ब्वॉय की जान को जोखिम: कार्ति चिदंबरम
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ के अनुसार
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जोमैटो की तरफ से 10 मिनट का डिलीवरी ऑफर खतरनाक और अनावश्यक है। इससे दोनों राइडर और सड़क पर मौजूद लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे टाला जा सकता है। इतनी भी जल्दी नहीं है और न ही कोई ऐसा मूर्ख होगा जो 10 मिनट पहले सोचे कि उसे 10 मिनट बाद क्या खाना है।
टाइम में खाना डिलीवर नहीं हुआ तो दुनिया खत्म नहीं होने वाली: राज्यसभा प्रियंका चतुर्वेदी
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि यह प्रेशर खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि किसी को भी फूड डिलीवरी के लिए 30 मिनट का इंतजार करने में कोई समस्या नहीं होगी। वैसे भी अगर इस टाइम में खाना डिलीवर नहीं हुआ तो दुनिया खत्म नहीं होने वाली। 10 मिनट की डिलीवरी से दुनियाभर के लोग खुश नहीं होंगे।
No comments:
Post a Comment