Friday, April 29, 2022

कोरोना का अगला वैरिएंट चिंता का कारण: WHO, दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज, जर्मनी में एक दिन में 1.24 लाख नए केस, चीन की राजधानी बीजिंग में स्कूल बंद, शादी-अंतिम संस्कार पर रोक

कोरोना की रफ़्तार ने एक बार फिर से दुनिया की जान सांसत में डाल दी है देश में भी कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थेIMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

दिल्ली में कोरोना के आँकड़े डरावने होते जा रहे हैं 
दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5,250 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं। यहां में गुरुवार को दो मौतें भी दर्ज की गईं।

उधर, IIT मद्रास में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 182 हो गया है।

जर्मनी की हालत पस्त 
कोरोना के बढ़ते मामले भारत के साथ कई देशों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। यहां गुरुवार को 1.24 लाख नए केस मिले, जबकि 25 अप्रैल को 86,980 नए केस सामने आए थे।
                                                                                                                        (सोर्स : इन्टरनेट) 

चीन की राजधानी बीजिंग में स्कूल बंद, शादी-अंतिम संस्कार पर रोक
सवा दो करोड़ की आबादी वाले चीन के बीजिंग में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां शादी और अंतिम संस्कार पर भी रोक लगा दी गई है। बीजिंग में दो करोड़ लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू किया गया है। चीन के ही शंघाई में गुरुवार को 10 हजार नए केस आए। उधर, एशिया के एक दिन में सबसे 57 हजार से ज्या केस दक्षिण कोरिया में दर्ज हुए हैं।

WHO ने दी चेतावनी
WHO का कहना है कि कोरोना का अगला वैरिएंट चिंता का कारण हो सकता है। WHO की महामारी विशेषज्ञ डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा- वर्तमान में दुनिया भर में सबसे अधिक मामले ओमिक्रॉन के ही हैं। साथ ही साथ इसके सबवैरिएंट बीए.4, बीए.5, बीए.2.12.1 पर भी नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह बताना मुश्किल है कि अगला कोविड-19 वैरिएंट कौन सा होगा? हमारे लिए यह एक चिंता का महत्वपूर्ण कारण बना हुआ है। हमें अभी अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक प्लान बनाने की जरूरत है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम त...