Thursday, October 6, 2022

07 अक्टूबर, 2022 तक भर सकते हैं गेट 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म्स

GATE Aspirants के लिए गेट 2023 एग्जाम में रजिस्ट्रेशन की कल यानि 07 अक्टूबर, 2022 लास्ट डेट है।इसके पहले लास्ट डेट 04 अक्टूबर थी कैंडिडेट्स अब बिना लेट फीस के साथ इस परीक्षा के लिए 07 अक्टूबर, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। लेट फीस के साथ लास्ट डेट 14 अक्टूबर निर्धारित की गयी हैमहिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए गेट 2023 की रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये है। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को गेट 2023 आवेदन पत्र जमा करने के लिए 1,700 रुपये देना होगा।इस बार गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी को होगा। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी कि (सीबीटी) मोड में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iitk.ac.in विजिट की जा सकती है। 

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

  1. www.gate.iitk.ac.in पर क्लिक करें।
  2. सभी इम्पोर्टेन्ट डिटेल्स के साथ गेट आवेदन पत्र 2023 भरें।
  3. स्कैन डॉक्यूमेंटंस की गई कॉपी को अपलोड करें।
  4. ऑनलाइन मोड में गेट रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
  5. गेट 2023 के भरे हुए आवेदन पत्र को एक बार चेक कर लें।
  6. गेट रजिस्ट्रेशन 2023 जमा करें।
  7. लास्ट में फ्यूचर में कोई प्रॉब्लम न आये इसके लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम

50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम त...