SSC यानी कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है ये भर्तियों कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के लिए भर्ती निकली है। जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 20,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हर साल होने वाली इस सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और एजेंसियों में ग्रुप बी और सी के पदों पर हजारों भर्ती की जाती है। इस बार SSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20,000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इस एग्जाम के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है। इस साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन केवल टियर 1 और टियर 2 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। टियर 3 और टियर 4 को अब टियर 2 में ही मिला दिया गया है। ऐसे में टियर 2 में तीन पेपर लिए जाएंगे, जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी होंगे। अगर बात की जाए ऐज लिमिट की तो कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in एक्स्प्लोर करें
No comments:
Post a Comment