Monday, April 14, 2025

भारत में 10 ग्राम सोने के दाम जा सकते हैं, 1.30 लाख रुपए तक

ग्लोबल मार्किट में आने की आशंका और अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के कारण साल 2025 के अंत तक सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से अगर कैलकुलेट किया जाए तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैंविदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाए। अगर ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क एक्स्ट्रीम लेवल पर नहीं पहुंचता है, तब भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

इन्वेस्टमेंट बैंकर गोल्डमैन सैक्स के अनुसार 

फरवरी 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी। मार्च 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी। अप्रैल 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

इस बार जून से सितंबर तक मानसून रहेगा सामान्य से बेहतर, 2025 में कुल105% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बार...