Monday, April 7, 2025

सरकार ने 50 रुपए बढ़ाए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, सोमवार 7 अप्रैल से ही लागू

आयल मार्केटिंग कम्पनियों के बढ़ते घाटे को कम करने के लिए सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा कर दिया है। यह बढ़ोत्तरी आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल से ही लागू हो जाएगी। पेट्रोलियम  मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। 

आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था।

                                                                 (सोर्स : इंटरनेट)

No comments:

Post a Comment

Featured Post

इस बार जून से सितंबर तक मानसून रहेगा सामान्य से बेहतर, 2025 में कुल105% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बार...